Find the Best कुछ_दोहे Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about
Hariom Shrivastava
आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं सहित - #कुछ_दोहे - 1- अमर शहीदों ने दिया, जब अपना बलिदान। तब स्वतंत्र यह हो सका, अपना हिंदुस्तान।। 2- आजादी के हो गये, अब पचहत्तर साल। मना रहे हम इसलिए, अमृत महोत्सव काल।। 3- क्रांति वीर जो दे गए, प्राणों का बलिदान। उनके कारण पर्व यह, आया आज महान।। 4- आजादी के पर्व पर, कर लें उनको याद। जो सीमाओं पर डटे, जिनके दिल फ़ौलाद।। 5- सियाचीन या कारगिल, या गर्मी बरसात। सैनिक रहते हैं सदा, सीमा पर तैनात।। 6- सेना को भी आज हम, कर लें नमन् प्रणाम। जिनके कारण चैन से, सो पाती आवाम।। 7- आजादी के बाद से, हमने किये प्रयास। भारत में होने लगा, फिर चहुँमुखी विकास।। 8- आजादी के बाद से, बदल गए हालात। उत्पादन बढ़ने लगा, बढ़े खूब निर्यात।। 9- जल थल नभ में हो गया, भारत का वर्चस्व। हुई तरक्की देश की, बढ़ा खूब राजस्व।। 10- घोटाले जब से हुए, रुकने लगा विकास। पहुँच गया धन देश का, स्विस बैंकों के पास।। 11- बैंकों से ऋण ले भगे, कुछ तो लोग विदेश। लूट रहे कुछ देश को, नेताओं के वेश।। 12- जिनके वोटों से करें, वह सत्ता में ऐश। उनके घर रोटी नहीं, वहाँ करोड़ों कैश।। 13- आजादी के पर्व पर, प्रण ले लें हम आज। सुखी और संपन्न हो, हर घर देश समाज।। 14- रामराज्य लाना अगर, तो बदलो परिवेश। उन्हें जेल में ठूँस दो, लूट रहे जो देश।। 15- जहाँ तिरंगा देश की, आन बान औ शान। जग में सबसे श्रेष्ठ वह, अपना हिंदुस्तान।। -हरिओम श्रीवास्तव- ©Hariom Shrivastava #Independence
#Independence #कविता #कुछ_दोहे
read moreHariom Shrivastava
#कुछ_दोहे# - 'शहीद दिवस पर' ------------------------------------------------- 1- बापू आकर देखिये, अपना हिंदुस्तान। लाल किले पर ध्वज निजी,दिया किसी ने तान।। 2- गांधीवाद रहा कहाँ, आजादी के बाद। फिर भी बापू आपको, कर लेते सब याद।। 3- देश विभाजित हो गया, क्या निकला परिणाम। जाति धर्म के नाम पर, लड़ती सदा अवाम।। 4- चरखों के दिन लद गए, नेता पहनें जीन्स। सभी फैशनेबल हुए, बूढ़े हों या टीन्स।। 5- सत्य अहिंसा का नहीं, बापू जी वह अस्त्र। सादा जीवन अब कहाँ, भड़काऊ हैं वस्त्र।। 6- बापू जी खुद देखिए, आकर सारा हाल। कृषि कानूनों पर यहाँ, कितना मचा बवाल।। #हरिओम श्रीवास्तव# #भोपाल, म.प्र.# ©Hariom Shrivastava #shahididiwas
Hariom Shrivastava
"आज बेटी दिवस पर" #कुछ_दोहे# ===================== 1- भारत में कम हो गया, बेटी का अनुपात। बेटे अब लेंगे भला, कैसे फेरे सात।। 2- हत्या कन्या भ्रूण की, घोर पाप का कर्म। बेटों की ही चाह में, होने लगा अधर्म।। 3- जिसने कन्या भ्रूण को, किया गर्भ में नष्ट। उसको इस जग में मिला, जीवनभर ही कष्ट।। 4- बेटा-बेटी में किया, जिसने कोई भेद। उसको हुआ अवश्य ही, इसी भेद का खेद।। 5- लिंग जाँच तकनीक ही, बनी आज अभिशाप। हत्या कन्या भ्रूण से, बढ़े निरंतर पाप।। 6- इतना उन्नत हो गया, यह आधुनिक समाज। बेटा-बेटी में करे, भेदभाव यह आज।। 7- रचा बेटियों ने सदा, भारत में इतिहास। झाँसी की रानी हुईं, इनमें से ही खास।। #हरिओम श्रीवास्तव# ©Hariom Shrivastava #lost
About Nojoto | Team Nojoto | Contact Us
Creator Monetization | Creator Academy | Get Famous & Awards | Leaderboard
Terms & Conditions | Privacy Policy | Purchase & Payment Policy Guidelines | DMCA Policy | Directory | Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited