Find the Latest Status about बरखा रानी जमके बरसो from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about, बरखा रानी जमके बरसो.
Pushpendra Pankaj
मस्त मस्त बहार है, बरखा की फुहार है, प्राकृतिक सुख-सार है, मूल्यवान उपहार है। बरखा बङी सुहानी है कहो ना केवल पानी है एक जटिल प्रक्रिया है पूरी एक कहानी है । बरखा नभ का उपकार है पृथ्वी का श्रृंगार है , कहने को जलधार है, जीवन का आधार है ।। पुष्पेन्द्र पंकज ©Pushpendra Pankaj #flowers बरखा रानी
Mamta Singh
ओ बरखा रानी जरा थम के बरसो वो आ जाएं घर में फिर जम के बरसो 😍 बरखासावनमौसमचायबारिशहमतुम #लव
read moreShubhra Pandey
ख़ुशी के कुछ पल चुरा लिए ज़िदगी से बड़ी जद्दोज़हद के बाद आज मिल बैठेंगे मैं, ख़ुद और ज़ाम ख़ुदाया एक अरसे के बाद वो इंसान है की आइना है? मैं जब देखती हूॅं मैं नज़र आती हूॅं ख़ुद को देखा है इतना हसीन उसकी निगाहों में बरसों के बाद ठहरी रही मैं दरिया की तरह ख़ामोशी में तमाम हलचल लिए अब बह निकली हूॅं तोड़ कर किनारे कई मुद्दतो के बाद #shubh Shubhra pandey ©Shubhra Pandey # बरसो बाद
दिनेश कुशभुवनपुरी
कविता:– “बरखा आई है” रिमझिम प्यार की बरसात, लेकर खुशियों की सौगात, बरखा आई है। समेटने हर जीवों का शूल, करने को ठंडा ठंडा कूल, बरखा आई है। जगाने किसानों का विश्वास, लेकर खुशबू का अहसास, बरखा आई है। देखकर गर्मी की हुंकार, सुनकर पपीहे की पुकार, बरखा आई है। दबाने धूलों का अहंकार, करने गर्मी का संहार, बरखा आई है। करने सब के मन को तृप्त, दूर भगाने सबका तप्त, बरखा आई है। ©दिनेश कुशभुवनपुरी #कविता #बरखा #रिमझिम
कविता बरखा रिमझिम
read more